मंझनपुर: कौशांबी के पहलवान राम किशन कजाकिस्तान में करेंगे जोर आजमाइश, मंझनपुर जिला पंचायत परिसर से दी गई विदाई
उत्तर प्रदेश कुश्ती में अपने खेल का जौहर दिखा चुके कौशांबी के पहलवान राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में दुनिया के पहलवानों से जोर आजमाइश करेंगे। उनका चयन विदेश की धरती पर होने वाले वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में हुआ है। राम किशन को जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुश्ती प्रेमियों ने विजय आशीष के साथ विदा किया है।