मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल के सीएमएस द्वारा लाइव कवरेज के दौरान पत्रकारों पर की गई अभद्र टिप्पणी
कौशाम्बी जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष महामंत्री समेत दर्जनों पत्रकारों ने कौशाम्बी डीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि खबर कवरेज के लिए साथी पत्रकारों के साथ 1 सितंबर को मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल गए थे। जहां पर अनादि टीवी के पत्रकार द्वारा टीवी चैनल में लाइव डिबेट पर एंकर के सवाल पूछने पर सीएमएस ने पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी की है।