मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने शिक्षकों/शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र, प्रेरणादायक पुस्तकें एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी की उपस्थिति में गुरुवार को उदयन सभागार में ’’शिक्षक सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं डायट प्राचार्या निधि शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।