मंझनपुर: भेड़िया की दहशत में नेवारी गाँव में ग्रामीणों ने एक जानवर को घेरकर मारा,वन विभाग सियार और भेड़िया को लेकर कर रही जाँच
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नेवारी गांव में कल से भेड़िए की दहशत है।ग्रामीणों ने बताया है कि कल जानवरों के झुंड ने कई लोगों पर हमला किया है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।रात में ग्रामीण हाथ में लाठी लेकर जंगली जानवरों को ढूंढ रहे थे।सुबह जंगली जानवरों का झुंड दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और एक जानवर को मार डाला।वन विभाग की टीम जानवर की जांच कर रही है।