मंझनपुर: अमीनपुर सवरो गांव से दो दिन पहले युवक का हुआ था अपहरण, पिता ने गांव के दो लोगों पर लगाया अपहरण करने का आरोप
अमीनपुर सवरो गांव निवासी महमूद अहमद ने आरोप लगाया कि 3 सितंबर को समय 7 बजे उसका बेटा मोहसिन कटरा रकस्वारा रोड से अपने स्कूल से घर वापस आ रहा था। तभी गांव के मोहम्मद आवेश उर्फ शानू व मोहम्मद शादाब सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी से आए और उसके बेटे मोहसिन को असलहा की नोक पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। तब से अभी तक उसके बेटे का कोई पता नहीं चल सका है।