बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#BetiBachaoBetiPadhao #BetiBachao #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 24 जून। बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया साथ ही एडीएम द्वारा एक्शन प्लान 2026-27 का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर एडीएम श्री राठौड़ ने निर्देश देते हुए कहा कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ जिला कार्य योजना अनुरूप विस्तृत गतिविधियां की जाए व कार्य योजना एसआरबी का अनुपातिक व्यय चिकित्सा, शिक्षा एवं युवा विभाग से समन्वय कर स्थापित किया जाये। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की समीक्षा भी की गई जिसमें भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से संपर्क करने एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश प्रदान किये गए।
एडीएम ने कहा कि सखी डैशबोर्ड को नियमित रूप से भरा जावे। महिला समाधान समिति की बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रो पर आने वाले प्रकरण को प्राथमिकता से राहत प्रदान की जाए। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में होने वाले सेवा शिविरों में जाकर केंद्र का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पीसीपीएनडीटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समस्त महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से परामर्शदाता उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026