Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी पर महाकाल मंदिर में गौ सेवा एवं महाआरती का आयोजन #udaipur #nirjalaekadashi वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को फतेहसागर रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ सेवा एवं महाकाल की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ सेवा की तथा भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के प्रचार प्रमुख राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहमहामंत्री गोपाल कनेरिया ने निर्जला एकादशी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में एकादशी व्रत आत्मसंयम, आध्यात्मिक उन्नति और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देता है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में विशेष स्थान प्राप्त है। यह व्रत व्यक्ति में संयम, सेवा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम में समिति संरक्षक दिनेश भट्ट, प्रेम शंकर पटेल एवं मणिबेन पटेल द्वारा जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे सदस्यों तथा समिति के नवीन सदस्यों का अपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवा मंडल संयोजक विक्रम अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश भट्ट, गोपाल कनेरिया, विक्रम अग्रवाल, भजनलाल गोयल, मुकेश पवार, पूनम गारू, महेश भावसार, उमेश नागदा, सुधीर व्यास, रामजी मेघवाल चुन्नीलाल पालीवाल, जगमोहन भावसार, श्रीरतन मोहतो, जगदीप अग्रवाल, प्रेम शंकर पटेल, मणिबेन पटेल सहित वात्सल्य सेवा समिति के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोपाल कनेरिया सह महामंत्री 9413479996

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

MORE NEWS

उदयपुर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उदयपुर ग्रामीण टेंट एवं किराना व्यवसायियों ने सेक्टर-4 क्षेत्र में व्रतधारियों के लिए नमकीन वितरण कर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप सामग्री ग्रहण की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था गठन के बाद से लगातार सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय है तथा भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखेगी। इस अवसर पर समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया।

ऐसी ही उदयपुर और राजस्थान की ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Udaipur #NirjalaEkadashi #Seva #SocialService #RajasthanNews
#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #NirjalaEkadashi #Udaipur #RajasthanNews #Seva #SocialService #Vrat #ReligiousEvent #HindiNews

उदयपुर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उदयपुर ग्रामीण टेंट एवं किराना व्यवसायियों ने सेक्टर-4 क्षेत्र में व्रतधारियों के लिए नमकीन वितरण कर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप सामग्री ग्रहण की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था गठन के बाद से लगातार सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय है तथा भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखेगी। इस अवसर पर समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया। ऐसी ही उदयपुर और राजस्थान की ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें। #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Udaipur #NirjalaEkadashi #Seva #SocialService #RajasthanNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #NirjalaEkadashi #Udaipur #RajasthanNews #Seva #SocialService #Vrat #ReligiousEvent #HindiNews

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

वेनेजुएला में 60 सेकंड में 2 शक्तिशाली भूकंप: 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से भारी तबाही; 32 की मौत, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका,

वेनेजुएला में 60 सेकंड में 2 शक्तिशाली भूकंप: 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से भारी तबाही; 32 की मौत, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका,

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
@followers @top fans News 24 Udaipur Department of Education, Rajasthan
#udaipur #rajasthanvidhyapith #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के संघटक विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीसीए, एमसीए, एमएससी तथा पीजीडीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह (Farewell Function) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर उत्साह, भावनाओं और प्रेरणादायक संदेशों से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ कभी भी एक समान नहीं रहतीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो बदलती परिस्थितियों में स्वयं को ढालना सीखते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ाती है।

विशिष्ट अतिथि माननीय कुलाधिपति श्री बी. एल. गुर्जर ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान अर्जित करने, नए कौशल विकसित करने और तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की प्रेरणा दी।

संस्थान की निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन काल में जो तकनीकी ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, उसका उपयोग समाज के हित और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. मनीष श्रीमाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी कौशल (Technical Skills) का सही दिशा में उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी उन्नत तकनीकी क्षमताओं का उपयोग नवाचार (Innovation) और समाज के विकास में करें।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भारत सिंह देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन डॉ. भरत सुखवाल ने किया।

इस अवसर पर विभाग के समस्त संकाय सदस्य जिनमें डॉ. दिलीप चौधरी, श्री मुकेश नाथ, श्री दुर्गाशंकर, मनोज यादव डॉ. रीना मेनारिया, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, मानसी नागर, चिराग दवे सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस विदाई समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर जहां विदाई की भावनात्मक छाप दिखाई दी, वहीं भविष्य की नई संभावनाओं को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास भी झलकता रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं @followers @top fans News 24 Udaipur Department of Education, Rajasthan #udaipur #rajasthanvidhyapith #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के संघटक विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीसीए, एमसीए, एमएससी तथा पीजीडीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह (Farewell Function) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर उत्साह, भावनाओं और प्रेरणादायक संदेशों से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ कभी भी एक समान नहीं रहतीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो बदलती परिस्थितियों में स्वयं को ढालना सीखते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ाती है। विशिष्ट अतिथि माननीय कुलाधिपति श्री बी. एल. गुर्जर ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान अर्जित करने, नए कौशल विकसित करने और तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की प्रेरणा दी। संस्थान की निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन काल में जो तकनीकी ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, उसका उपयोग समाज के हित और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनीष श्रीमाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी कौशल (Technical Skills) का सही दिशा में उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी उन्नत तकनीकी क्षमताओं का उपयोग नवाचार (Innovation) और समाज के विकास में करें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भारत सिंह देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन डॉ. भरत सुखवाल ने किया। इस अवसर पर विभाग के समस्त संकाय सदस्य जिनमें डॉ. दिलीप चौधरी, श्री मुकेश नाथ, श्री दुर्गाशंकर, मनोज यादव डॉ. रीना मेनारिया, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, मानसी नागर, चिराग दवे सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस विदाई समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर जहां विदाई की भावनात्मक छाप दिखाई दी, वहीं भविष्य की नई संभावनाओं को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास भी झलकता रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#BetiBachaoBetiPadhao #BetiBachao #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 24 जून। बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया साथ ही एडीएम द्वारा एक्शन प्लान 2026-27 का अनुमोदन  किया गया।

इस अवसर पर एडीएम श्री राठौड़ ने निर्देश देते हुए कहा कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ जिला कार्य योजना अनुरूप विस्तृत गतिविधियां की जाए व कार्य योजना एसआरबी का अनुपातिक व्यय चिकित्सा, शिक्षा एवं युवा विभाग से समन्वय कर स्थापित किया जाये। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की समीक्षा भी की गई जिसमें भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से संपर्क करने एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश प्रदान किये गए।

एडीएम ने कहा कि सखी डैशबोर्ड को नियमित रूप से भरा जावे। महिला समाधान समिति की बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रो पर आने वाले प्रकरण को प्राथमिकता से राहत प्रदान की जाए। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में होने वाले सेवा शिविरों में जाकर केंद्र का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पीसीपीएनडीटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समस्त महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से परामर्शदाता उपस्थित रहे।

बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित @followers @top fans News 24 Udaipur #BetiBachaoBetiPadhao #BetiBachao #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 24 जून। बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया साथ ही एडीएम द्वारा एक्शन प्लान 2026-27 का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री राठौड़ ने निर्देश देते हुए कहा कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ जिला कार्य योजना अनुरूप विस्तृत गतिविधियां की जाए व कार्य योजना एसआरबी का अनुपातिक व्यय चिकित्सा, शिक्षा एवं युवा विभाग से समन्वय कर स्थापित किया जाये। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की समीक्षा भी की गई जिसमें भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से संपर्क करने एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश प्रदान किये गए। एडीएम ने कहा कि सखी डैशबोर्ड को नियमित रूप से भरा जावे। महिला समाधान समिति की बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रो पर आने वाले प्रकरण को प्राथमिकता से राहत प्रदान की जाए। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में होने वाले सेवा शिविरों में जाकर केंद्र का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पीसीपीएनडीटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समस्त महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से परामर्शदाता उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026