सरधना: गांव बपारसी में अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में अज्ञात कारण से महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत के चलते अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।