*चित्रकूट जनपद में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर एक बड़े मेले का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालुगण रामघाट पर आकर मंदाकिनी नदी में स्नान करते हैं और उसके पश्चात कामतानाथ जी के दर्शन करते हैं और कामतानाथ जी की परिक्रमा लगाते हैं।*
*इसी के संदर्भ में यह अमावस्या मेला दिनांक 10.10.2026 को है, तो ड्यूटी आज दिनांक 09.10.2026 से ही लगा दी गयी है, जिसमें 03 क्षेत्राधिकारी, 24 SHO/इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, 92 उपनिरीक्षक, 240 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 89 महिला कांस्टेबल, 26 यातायात पुलिस के कर्मचारी लगाये गये हैं। इसके बाद LIU से भी 02 उपनिरीक्षक,10 मुख्य आरक्षी,आरक्षी लोग लगाये गये हैं।*
*इसके अलावा डॉग स्क्वॉड, BDDS की एक टीम, एस चेक टीम, PAC से एक कंपनी फ्लड PAC कंपनी, इसके अलावा SDRF की भी एक टीम जो रामघाट पर नियुक्त रहेगी। इस प्रकार से व्यवस्था की गयी है, जिससे श्रद्धालुगण यहाँ आयें और सुरक्षित वातावरण में स्नान करके अपनी परिक्रमा पूरी करें और सुरक्षित अपने घर जायें।*
*रूट डायवर्जन आज से ही शुरू हो गया गया है, आज से मेला समाप्ति तक रूट डायवर्ट किया गया है, यह हर अमावस्या में व्यवस्था लागू रहती है, उसी तरह की व्यवस्था इस बार भी की गयी है।*
*उक्त संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट*श्री पीयूषकांत राय की बाइट।*