देवसर: बूढ़ाडाण के ग्रामीणों ने ₹15 लाख से निर्मित पुलिया के निर्माण कार्य में सरपंच व सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जिले के जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत बूढ़ाडाण सरपंच दिलीप धर द्विवेदी एवं सचिव नागेश्वर साहू के ऊपर गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं ग्राम वासियों ने बताया कि पंचायत के बैगान बस्ती गड़िया टोला में कागज पर दो पुलिया का निर्माण हुआ है तथा राशि भी आहरित हो चुकी है लेकिन स्थल पर सिर्फ एक ही पुलिया बनी है दूसरी पुलिया कहीं भी नजर नहीं आ रही है,