बथनाहा: बथनाहा के दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लटका मिला ताला, कर्मियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के विभागीय दावों के बीच बथनाहा प्रखंड के बखरी और मधुबनी गोट स्थित दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ताला लटका मिला। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं।