गुमला: विनोद की हत्या में तीन अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने बताया- लोहे की रॉड से किया हमला, भेजे गए जेल
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 शहर के सिसई रोड स्थित पुराना डाकघर के समीप विनोद जाजोदिया हत्याकांड के तीन अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। विनोद के घर में हुई चोरी के मामले को लेकर षडयंत्र के तहत तीन अपराधियों ने लोहे की रॉड से मार कर उसकी हत्या की।