गुमला: हालमाटी में 9 वर्षीय बच्ची की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के हालमाटी निवासी की बज्रपात की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची सुमन कुमारी की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि रविवार के शाम को वह अपने मामा के गांव में बांसी टोली चतम दाग के समीप में खेत मे काम करने के लिए गई थी,जहां अचानक से मौसम खराब हुआ और तेज बारिश होने लगी जिस वजह से पेड़ के नीचे शरण ली तभी बज्रपात हो गया था।जिसमे झुलस गई।