गुमला: एक माह से फसिया पोढ़ा टोली गांव अंधेरे में, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग का किया घेराव #jansamasya
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत के पोढ़ा टोली गांव के ग्रामीण विगत एक माह से अंधेरे में रह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन महज दो दिनों में ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दोबारा आवेदन दिया लेकिन विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर पहला नहीं की गई। तब ग्रामीणों ने बिजली विभाग का घेराव कर दिया।