गुमला: कोटाम घासी टोला निवासी 20 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम में घासी टोला निवासी जगदीश नायक का पुत्र अमर कुमार नायक का शव गांव में ही एक डाड़ी (कुआं) से सोमवार को पुलिस ने बरामद किया।जिसके बाद टोटोथाना प्रभारी उदेश्वर पाल ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज,पूरे मामले के छानबीन में जुट गया।मृतक के परिजन विमल नायक ने मारपीट कर हत्या कर कुएं में फेकने का आशंका जाहिर की है।