मनोहरथाना: चंदीपुर में रामलीला में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन ने मन मोहा
चंदीपुर गांव में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर की आकर्षक लीला का मंचन किया गया। बाल और युवा कलाकारों ने उत्साह के साथ राम-लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और शिव धनुष भंग की लीला प्रस्तुत की। इस दौरान रावण द्वारा धनुष उठाने का प्रयास भी दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।