बांका: गुरु पिपरा में अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक, रैली को सफल बनाने पर चर्चा
Banka, Banka | Dec 15, 2024 अखिल भारतीय पान महासंघ ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे गुरु पिपरा गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतलाल तांती ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में 12 जनवरी 2025 को होने वाले रैली सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस रैली में अधिक से अधिक पान समाज के लोगों को जाने के लिए अपील की गई।