बांका: बनगांव के पास ट्रक और हाइवा की टक्कर में एक चालक की मौत, शव की पहचान नहीं हो पाई
Banka, Banka | Dec 15, 2024 भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित बनगांव के पास रविवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रक व हाइवा की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। हाईवा के अंदर काफी देर तक चालक का शव फंसा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किरान की सहायता से चालक के शव को बाहर निकाला। वहीं शव की पहचान नहीं हो पाई।