बांका: राजद के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, कहा- 'माई बहिन मान' योजना से गरीबों का होगा कल्याण
Banka, Banka | Dec 15, 2024 राजद के जिला कार्यालय में रविवार की दोपहर 3 बजे जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने प्रेस वार्ता किया। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी वर्ष 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जब हमारी सरकार बने, तो माई - बहिन मान योजना लागू की जाएगी। जिसमें प्रति माह 2500 रुपए मिलना प्रारंभ हो जाएगा।