बांका: इंग्लिश मोड़ के पास से उत्पाद विभाग ने एक कारोबारी को महुआ शराब की एक बोतल के साथ गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Dec 15, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने इंग्लिशमोड़ के पास से रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक बोतल महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि इंग्लिश मोड़ के पास अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान रामचंद्रपुर इटहरी निवासी चंदन ठाकुर को एक बोतल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।