बांका: पीबीएस कॉलेज में गणित विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Banka, Banka | Dec 15, 2024 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे से पीबीएस कॉलेज के प्रांगण में गणित विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ l प्रथम सत्र में प्रोफेसर मनोरंजन कुमार सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष गणित विभाग मगध विश्वविद्यालय, गया के द्वारा फजिफिकेशन ऑफ सम अलजेब्रिक नोटेशन विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।