दादरी: गढ़ी गोल चक्कर के पास से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो-125 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से लोकेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।