दादरी: संभल में हुए विवाद को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निकाला गया पैदल मार्च
बीते दिनों संभल में हुए विवाद के बाद नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस द्वारा दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च का आयोजन किया गया । इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।