दादरी: आयुक्त कार्यालय पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को वितरित की गयीं सेफ्टी जैकेट, जॉइंट कमिश्नर शिव हरी मीणा रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-108 में स्थित आयुक्त कार्यालय पर शनिवार को गौतम बुद्ध नगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को सेफ्टी जैकेट वितरित की गई। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के ज्वाइंट कमिश्नर शिव हरी मीणा मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं जॉइंट कमिश्नर शिव हरी मीणा ने जनपद में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।