दादरी: ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अलग-अलग कारणों से दो युवकों ने घरों में पंखों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मूल रूप से राम प्रकाश व फारूक के रूप में हुई है।