दादरी: सेक्टर-22 के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी, कार चालक महिला हुई गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-22 के समीप शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक महिला की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ है।