दादरी: सेक्टर-37 बस स्टैंड के समीप दबंग ने बस चालक के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-37 बस स्टैंड के समीप दबंग द्वारा बस चालक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दबंग द्वारा बस चालक के साथ मारपीट करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्दी ही युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।