घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा में युवक के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया युवक के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने सेन पश्चिम पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज की थी। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।