मड़ावरा: डोंगरा खुर्द में सरकारी कार्य करते समय 2 लोगों ने एक सफाई कर्मी के साथ की मारपीट
मड़ावरा थाना क्षेत्र के डोगरा खुर्द गाँव में सरकारी कार्य करते समय एक सफाई कर्मी के साथ 2 लोगों ने मारपीट कर दी।इसके बाद पीड़ित सफाई कर्मी ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को दोपहर 2 बजे पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।