दोपहर 12:30 बजे तक बंद मिला खाद गोदाम, कलेक्टर ने प्रभारी को किया निलंबित
#सागर में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा तो प्रशासन ने लापरवाही पर कार्रवाई की। खुरई रोड स्थित नई गल्ला मंडी के मार्कफेड खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया, जहां दोपहर 12:30 बजे तक ताला लगा मिला। किसान खाद के इंतजार में परेशान हो रहे थे। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर गोदाम खुलवाकर ई-टोकन के जरिए खाद वितरण शुरू कराया गया। जांच में गोदाम प्रभारी राजाराम सोनी भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके बाद कलेक्टर के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने सभी खाद केंद्रों को निर्धारित समय पर खोलने के निर्देश दिए हैं।
Sagar, Sagar | Nov 11, 2026