धौलपुर में सदर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक की मंगलवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को कथित तौर पर यूपी पुलिस में तैनात एक जवान ने अंजाम दिया। युवक को गर्दन और छाती में 2 गोलियां लगीं। एक के बाद एक 2 गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी कश्यप और उसके प्रेमी आरोपी रोहित को डिटेन किया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी और आरोपी जवान के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। इसी बात को लेकर मृतक बहादुर कश्यप (30) पुत्र सुंदरपाल और आरोपी रोहित के बीच विवाद चल रहा था
#DholpurNews #highlights #highlightseveryone #followerseveryone #follower
Dhaulpur, Dholpur | Nov 24, 2026