दुर्ग: दुर्ग जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से ठगी करने वाले गिरोह का पद्मनाभपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश
दुर्ग जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पद्मनाभपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को 'गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। वे भर्ती और ट्रेनिंग के नाम पर हजारों रुपए वसूलते थे। पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।