दुर्ग: सुपेला थाना पुलिस ने म्युल अकाउंट का प्रयोग कर साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
सुपेला थाना पुलिस ने म्युल अकाउंट का प्रयोग कर सायबर ठगी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने रविवार शाम 6:30बजे बताया की आरोपी मुकेश नायक ने उत्कर्ष स्माल फायनेंस बैंक में अपने खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया। उसके खाते में सायबर ठगी से प्राप्त ₹44,250 और ₹3,85,231 जमा किए गए थे।