दुर्ग: दुर्ग में विवाहिता की आत्महत्या मामले में ससुर और सास को किया गया गिरफ्तार
दुर्ग जिले के सुपेला थाना पुलिस ने एक विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय तरन्नुम खोखर के रूप में हुई है, जिसने 22 सितंबर की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।