दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। सुपेला पुलिस ने म्यूल अकाउंट का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी की रकम जमा कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाया था।