जयसिंहपुर: तहसील सभागार जयसिंहपुर में क्षेत्रीय विधायक ने 12 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का दिया चेक
जयसिंहपुर तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू ने सोमवार शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 12 लाभार्थियों को पांच पांच लाख रुपए का चेक वितरण किए,यह चेक एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद व तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में वितरण किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे