जयसिंहपुर: टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल, इलाज चल रहा है, वाहन चालक फरार
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौकी से जुड़ा मामला आया सामने जहां पर माधवपुर गांव निवासी अरविंद पुत्र राम चंदर साइकिल से सेमरी बाजार जा रहा था ,इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे जमीन पर गिर गया और चोट आ गई इसी दौरान उसकी साइकिल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई यह घटना सोमवार दिन में 11:00 की है वही उसका इलाज चल रहा है