जयसिंहपुर: हमजाबाद में भव्य संगीतमय श्रीराम कथा में हनुमान चरित्र की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर
हमजाबाद में कथा के दौरान हनुमान जी की चरित्र की कथा का वर्णन कथा व्यास ने किया जिसके दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान जी को लोग बजरंगबली और पवन पुत्र के नाम से जानते हैं भगवान शिव के 11 में रुद्र अवतार माने जाते हैं ,इनका जन्म माता अंजना और बानर राज केसरी के यहां चैत्र पूर्णिमा को हुआ था ,रविवार को 6:30 बजे कथा हुई शुरू