जयसिंहपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, चल रहा है इलाज
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे किलोमीटर संख्या 131 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके दौरान कुल तीन लोगों की मौत हो गई,इसी दौरान घायल हुए चालक का इलाज चल रहा है यह घटना रविवार दोपहर 1:00 की है