देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी डा. सोनिका ने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण, जल स्रोत दबाने, पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त करने की शिकायतों पर देहरादून के डोम गांव, खाल गांव, सहित राजपुर रोड, ओल्ड मसूरी रोड आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।