देहरादून: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा जोशी ने भाजपा पर लगाया आरोप
उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर रही है। मथुरा जोशी ने कहा कि भाजपा के द्वारा खुलेआम पैसा और शराब बांटी जा रही है और मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा ग्राम प्रधानों को डराया और धमकाया जा रहा है।