देहरादून: वन पंचायत के सरपंच के अधिकारों को लेकर वन पंचायत के मुख्य वन संरक्षक डॉक्टर पराग मधुकर ने कहा, अधिकारों में बढ़ोतरी
सरकार ने वन पंचायतो के सरपंचो के अधिकारों को और अधिक सशक्त किया है. वन पंचायत के मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया की वन अपराधों को रोकने के लिए वन पंचायतो के सरपंचो के अधिकारों में बढ़ोतरी की गई है.उत्तराखंड में करीब 11,217 वन पंचायतें हैं। इनमें सुव्यवस्थित तरीके से कामकाज के लिए उत्तराखंड वन पंचायती नियमावली 2005 में बनाई गई थी।