देहरादून: मुख्य सेवक सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ सहायकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
देहरादून में सहायक अभियन्ताओं और चयनित कनिष्ठ सहायकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया.जहां सीएम धामी ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा, 2021 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के चयनित सहायक अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया.साथ ही ऑडिट विभाग हेतु चयनित कनिष्ठ सहायकों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए.