देहरादून: राज्य कर मुख्यालय देहरादून में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
राज्य कर विभाग में राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती से आशंकित मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने राज्य कर मुख्यालय देहरादून पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती की गई तो व्यापक स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों के आंदोलन पर जाने से कर विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।