देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम, लाउड स्पीकर की मदद से नए कानून की दी जानकारी
रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने लाउड स्पीकर की मदद से लोगों को नए कानून की जानकारी दी। पुलिस ने सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में लाउड स्पीकर की मदद से कानून की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया, इस दौरान पुलिस ने छात्रों को भी नए कानून के सम्बंध में गोष्ठी आयोजित कर जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।