पटना ग्रामीण: सांसद सुधाकर सिंह का बयान, बिहार का असली अधिकार पीएम नरेंद्र मोदी के पास, मुख्यमंत्री केवल नाम के होंगे
बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनने के बाद सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को गुजरात मॉडल पर चलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने मौके पर यह भी कहा है कि बिहार की अथॉरिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास होगी जबकि बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ नाम के लिए होंगे।