पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को मंत्रियों के विभागों की सूची सौंपी
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ गुरुवार को ली थी। विभागों के बंटवारे को लेकर लगातार भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच मंथन हो रही थी। वहीं शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन पहुंचे।