पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान, कांग्रेस और राजद कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे
इंडिया गठबंधन की करारी हार के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस को इंस्पायर करने की कोशिश की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे चिराग पासवान ने कहा कि अगर यह लोग बहाने बनाना नहीं छोड़ेंगे तो यह लोग सत्ता में वापस कभी नहीं आ पाएंगे। मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग भी हार से गुजरे हैं।