पटना ग्रामीण: बिहार की नई सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 20 साल बाद CM नीतीश ने छोड़ा गृह मंत्रालय
बिहार सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है, जिसकी सूची सामने आई है। इस सूची में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग, विजय सिन्हा को भूमि-राजस्व और खान-भू तत्व विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य-विधि विभाग, दिलीप जायसवाल को उद्योग, रामकृपाल यादव को कृषि, नितिन नवीन को पीडब्ल्यूडी विभाग मिला है।