बैतूल नगर: मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े, जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
बैतूल, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर द्वारा उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनसे दैनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं एवं बाधाओं के संबंध में चर्चा की गई।